चम्पावत रेप प्रकरण को लेकर रानीखेत में फूटा कांग्रेस का ग़ुस्सा, फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत। चंपावत में नाबालिग किशोरी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना को लेकर रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार ने भावुक शब्दों में कहा कि आज प्रदेश की बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “महिला वंदन” की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत में यह “महिला क्रंदन” बन चुका है। उन्होंने कहा कि जब मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं, तब सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही महिला अपराध की घटनाओं ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और सरकार को चेतावनी दी कि यदि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर लगातार आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, ज़िला महासचिव अरसलान शेख़, ज़िला उपाध्यक्ष अंकित रावत, युवा ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रावत, रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, दीपक सौन्तियाल, दीक्षांत, पवन, कार्तिका, नितिन डेन्नी, पंकज किरोला, मो. सिराज, मानस, अरसलान, निखिल, मयंक, आयुष, उदय, अनुज, अनस, उजैफ, समद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

बाइट -गीता पवार , जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस

ADVERTISEMENTS Ad Ad