थापला में डीआईओ इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य उद्घाटन शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल
रानीखेत-ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के माध्यम से नई दिशा देने के उद्देश्य से की डीआईओ इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य उद्घाटन समारोह थापला में बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। संस्थान का उद्घाटन निदेशक प्रदीप रावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री बीडीसी सदस्य विमला रावत उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह रावत,जिला पंचायत सदस्य बीना बिष्ट एवं सिटी मांटेसरी स्कूल प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे मौजूद रहे। कार्यक्रम में थापला ग्राम प्रधान आकांक्षा रावत भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। अपने संबोधन में निदेशक प्रदीप रावत ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करना है, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकें।
मुख्य अतिथि विमला रावत ने संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है और ऐसे संस्थान युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।मुख्य वक्ता धन सिंह रावत पूर्व ब्लाक प्रमुख ने ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के महत्व और ऐसे संस्थानों का क्या महत्व है इस विषय को साझा किया।कहा कि जब ऐसे संस्थान अपनी ही ग्राम सभा में खुलने लगे तो बच्चों को शिक्षा हेतु अन्यत्र जाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती और उनको वित्तीय समस्या भी नहीं आती है । उन्होंने स्कूल के महत्व पर भी प्रकाश डाला ।अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
समारोह में क्षेत्र के अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।





सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए