बोर्ड परीक्षा 2026 में आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत का उत्कृष्ट प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए कमांड स्तर पर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है।
कक्षा दसवीं के परिणामों में विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा बारहवीं में विद्यालय ने क्लास एवरेज के आधार पर प्रथम स्थान हासिल कर गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा विद्यालय प्रशासन के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विजयंत महाडिक तथा प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम भावना, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम ही विद्यालय की सफलता की पहचान है।
विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय टीम आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के समर्पित प्रयासों एवं विद्यार्थियों की अथक मेहनत को दिया। विद्यालय की यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad