द्वाराहाट बिखौती मेले में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र रानीखेत द्वारा निःशुल्क पुस्तक मेला एवं व्यापक प्रचार–प्रसार कार्यक्रम का सफल आयोजन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -स्यालदे (बिखौती) मेला, द्वाराहाट में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र रानीखेत द्वारा निःशुल्क पुस्तक मेला एवं व्यापक प्रचार–प्रसार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों एवं आम जनमानस को उच्च शिक्षा के अवसरों, विश्वविद्यालय की योजनाओं तथा विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रति जागरूक करना था।
मेले में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही। निःशुल्क पुस्तकों के वितरण को लेकर लोगों में विशेष उत्साह एवं जिज्ञासा देखने को मिली। उपस्थित जनसमूह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उच्च शिक्षा के प्रसार हेतु एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम बताया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय केंद्र रानीखेत के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जे. एस. रावत,सहायक समन्वयक डॉ. पंकज प्रियदर्शी,सहायक क्षेत्रीय निदेशक रुचि आर्या,कार्यालय सहायक उमा शंकर नेगी द्वारा विश्वविद्यालय के सभी शैक्षिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया (Admission Process), ऑनलाइन सेवाओं एवं अध्ययन संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारोन्मुख एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गईlमेले के दौरान लगभग 260 निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों, जैसे प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम चयन, एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में प्रश्न पूछे गए, जिनका संतोषजनक समाधान किया गया।इस कार्यक्रम के सफल संचालन में कॉलेज स्टाफ मोहित एवं ललित का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

समग्र रूप से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रभावी रहा। निःशुल्क पुस्तक वितरण एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से विश्वविद्यालय की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँची, जिससे उच्च शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण एवं रुचि में वृद्धि देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad