गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में बैसाखी का पावन पर्व एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में बैसाखी का पावन पर्व एवं महान समाज सुधारक तथा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साहपूर्ण एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
बैसाखी के अवसर पर विद्यालय परिसर उल्लास और उमंग से भर उठा। यह पर्व फसल कटाई की खुशी, समृद्धि और नए जीवन के आगमन का प्रतीक है। विद्यार्थियों ने भाषण, कविताओं एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बैसाखी के महत्व और परंपराओं को प्रस्तुत किया। उन्होंने इस पर्व के माध्यम से परिश्रम, प्रकृति के प्रति आभार और खुशहाली का संदेश दिया।
वहीं, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों ने उनके जीवन, संघर्ष एवं समाज के लिए उनके अमूल्य योगदान को भाषण, कविताओं एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के महत्व को भी उजागर किया।
विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा ने अपने संबोधन में कहा कि बैसाखी हमें परिश्रम, एकता और खुशियों को मिलकर मनाने की प्रेरणा देती है, वहीं डॉ. अम्बेडकर का जीवन हमें शिक्षा, समानता और न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
चीफ़ सेक्रेटरी श्रीमती कल्पना नेगी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती रेखा जोशी , अध्यापिका श्रीमती लता पांडे, सुश्री दिव्या गड़िया तथा यशस्वी त्रिपाठी (कक्षा 6) एवं आरोही विष्ट (कक्षा 7) ने विद्यार्थियों को इन दोनों अवसरों के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि हमें प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए तथा डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा, प्रधानाचार्या सुश्री रितिका काण्डपाल, श्रीमती ममता नेगी, सुश्री राशी नेगी, चीफ़ सेक्रेटरी श्रीमती कल्पना नेगी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती वीना नेगी, श्रीमती रेखा जोशी, श्रीमती पुष्पा बिष्ट सहित समस्त शिक्षकों ने सहभागिता कर विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad