सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बीरशिवा स्कूल रानीखेत की जया जोशी ने 95.2% अंक लेकर दसवीं में स्कूल टॉप किया, परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – बीरशिवा स्कूल चिलियानौला का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा दसवीं की छात्रा जया जोशी ने 95.2% अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। छात्रा रिद्धिमा पाण्डेय 91% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर और छात्र अरहान 90% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

इस अवसर पर उत्तीर्ण विद्यार्थियों के माता-पिता ने विद्यालय का आभार प्रकट किया और इस सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधक और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया। विद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

इस अवसर विद्यालय के प्रबंधक श्री तिलक राज तलवार, श्री निरुपेंद्र तलवार, एकेडमिक निदेशक श्रीमती प्रीति पांडेय, प्रधानाचार्य राहुल शर्मा, कॉर्डिनेटर सुश्री प्रियंका तथा समस्त शिक्षक -शिक्षिकाओं ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
Ad Ad Ad Ad