जी•डी • बिरला मैमोरियल स्कूल रानीखेत में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
रानीखेत : आज जी•डी • बिरला मैमोरियल स्कूल रानीखेत में विद्यार्थियों के लिए बड़ी धूमधाम से बालदिवस का आयोजन किया गया।
प्रातः नौ बजे विद्यालय के खूबसूरत सभागार में वरिष्ठ प्रधानाचार्य मोहम्मद आसिम अली व श्रीमती सुबुही अली ने कक्षा चार व बारह के छात्र-छात्राओं सहित दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए।
वंदना , गीत, अंगविक्षेप (mime), नृत्य व नाटक देखकर छात्रों ने खूब तालियां बजाई।
विद्यालय की ओर से सभी बच्चों को उपहार भेंट किए गए।
विद्यालय में विभिन्न खाद्य पदार्थों व खेल के स्टाॅल लगाकर मेले(fete) का आयोजन किया गया।
विद्यालय के विस्तृत खेल मैदान में दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक छात्रों ने इस मेले का लुत्फ़ उठाया। लकी ड्राॅ में कई छात्रों ने आकर्षक इनाम जीते।
सभी छात्र बडी खुशी-खुशी घरों को लौटे।
विद्यालय वरिष्ठ प्रधानाचार्य मोहम्मद आसिम अली ने सभी छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की बधाई दी व कहा कि जीवन का यह काल ही अपने आप में एक उत्सव है। सभी को बचपन उत्सव की तरह ही मनाना चाहिए।








सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए