बैकफुट पर सरकार,ऊर्जा मंत्री ने की ऊर्जा कर्मियों से वार्ता,हड़ताल हुई स्थगित

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का पहले ही दिन असर पड़ता देख सरकार बैकफुट पर आ गई।आज ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत हड़ताली कर्मचारियों को मनाने पहुँचे।उन्होने महाप्रबंधक को साथ लेकर ऊर्जा कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

एक मेज पर आए ऊर्जा मंत्री, एमडी और कर्मचारियों के बीच मांगों के समाधान पर मंथन चला। ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत के आश्वासन के बाद तीनों निगमों के कर्मचारी मान गए हैं हड़ताल स्थगित करने का फैसला किया है ।उम्मीद है कुछ देर बाद राज्य में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

बता दें कि ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत और संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच एक घंटे की वार्ता रही सकारात्मक

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले एक महीने के भीतर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की मांगों को पूरा कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad