मनोज वर्मा के अध्यक्ष चुने जाने पर सरकारी गल्ला विक्रेताओं में हर्ष

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: अल्मोडा़ के व्यापारी मनोज वर्मा को सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर यहां सरकारी गल्ला विक्रेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।श्री वर्मा वर्तमान में सरकारी गल्ला विक्रेता संघ के महामंत्री हैं।
नईटिहरी के बुराडी़ में प्रदेश के सरकारी गल्ला विक्रेताओं की बैठक में श्री वर्मा को सर्व सम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
इधर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश गोयल ने मनोज वर्मा के सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि श्री वर्मा के नेतृत्व में एक सितम्बर से होने जा रही प्रदेश व्यापी हड़ताल को नई गति व ताकत मिलेगी और संघर्ष सफलता का मुकाम हासिल करेगा।उन्होन कहा कि अल्मोडा़ पहुंचने पर श्री वर्मा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन
Ad Ad Ad