सेल्फी लेने के चक्कर में सैलानी नदी में बह गया
ऋषिकेश : थाना मुनिकीरेती के निकट बदरीनाथ -राजमार्ग स्थित मालाकुंटी में गंगा नदी तट पर सेल्फी लेने के चक्कर में एक पर्यटक झूला पुल से नीचे गंगा नदी में गिर गया।
इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने थाना मुनिकीरेती पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने नदी में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। लेकिन पर्यटक का कहीं कुछ पता नहीं चला।
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे को उन्हें सूचना मिली की मालाकुंटी में कुछ पर्यटक मौजमस्ती की फेर में झूला पुल पर सेल्फी खींच रहे थे। अचानक एक पर्यटक का पैर फिसल गया और वह सीधे गंगा नदी में गिर गया। नदी तेजी से बह रही थी जिससे पर्यटक गंगा में बह गया। थोड़ी देर में वह आंखों से ओझल हो गया। पुलिस ने बताया कि पर्यटक अपने जीजा विनोद और दोस्त विक्की निवासी पंजाबी कॉलोनी बुलंदशहर के साथ यहां आया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ