विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तर पर तैयारियों का श्रीगणेश

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत:- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने आगामी विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।इसी क्रम में आज बूथ सत्यापन अभियान 2021 का शुभारम्भ किया गया।आज बूथ संख्या 120 ,122 ,123 में सत्यापन कार्यक्रम हुआ, तीनों बूथो पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत सौनी खाद्य गोदाम के पास कैंटर खाई में गिरा, हेल्पर की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

बताया गया कि बूथ संख्या 120 चौबटिया में बूथ अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ,बूथ संख्या 122 लाल कुर्ती में बूथ अध्यक्ष विनोद भार्गव, बूथ संख्या 123 माल रोड में बूथ अध्यक्ष ललित कैेलब एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष हंसादत बवाड़ी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल द्वारा किया गया कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद मोहन नेगी ,पूर्व सभासद छावनी परिषद उमेश चंद्र पाठक ने कार्यकर्ताओं को बूथ सत्यापन विषयक जानकारी दी एवं भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं प्रदेश एवं केंद्र सरकार की विकास की योजनाओं से अवगत कराया एवं आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज में निर्धन छात्र-छात्राओं की मदद के लिए फिर से आगे आए पूर्व छात्र-छात्रा एवं उनके परिवार

उपरोक्त कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विपिन भार्गव एडवोकेट पीसी पांडे ,छावनी पूर्संव उपाध्यक्ष संजय पंत,भूपेंद्र कुमार, नरेश डोबरियाल, वेद प्रकाश गौरी, अभिषेक कुमार, पुष्कर सिंह नेगी, आनंद सिंह बिष्ट ,राजेंद्र रावत आदि सहित मातृशक्ति ने भी प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत सौनी खाद्य गोदाम के पास कैंटर खाई में गिरा, हेल्पर की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल