उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों की बर्खास्तगी के आदेश पर लगायी रोक
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2022/10/pjimage2022-02-18t131548665-89659973.jpg)
नैनीताल :नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय के 100 से अधिक कर्मचारियों की बर्खास्तगी के आदेश पर रोक लगा दी है।
ध्यातव्य है कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने पूर्व प्रमुख सचिव डीके कोटिया की अध्यक्षता में बनाई समिति की सिफारिशों के आधार पर इन कर्मचारियों की बर्खास्तगी का निर्णय लिया था।यह सब तदर्थ कर्मचारी हैं। न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने इन कर्मचारियों को सुनवाई का मौका नहीं देने पर नाराजगी जताई थी और विधानसभा से इस बिंदु पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा था।
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SwadSweets.jpeg)