पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में स्पीक मैके संस्था के सौजन्य से छात्राओं ने सीखी ओडिसी नृत्य की विधा

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत -पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में स्पीक मैके संस्था द्वारा शास्त्रीय नृत्य शैली से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नृतिका शलाखा राय ने छात्राओं को ओडिसी नृत्य की विधा सिखायी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने नृत्य का प्रारंभ गणेश स्तुति नृत्य से किया। तत्पश्चात विभिन्न भाव भंगिमायुक्त कृष्ण प्रेम आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी। नृतिका शलाखा राय द्वारा छात्राओं को विभिन्न शास्त्रीय नृत्य की संक्षिप्त जानकारी भी दी गई। प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका नेगी ने कार्यक्रम को छात्रोपयोगी बताया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष बीना हर्बोला, पीटीए अध्यक्ष संगीता आर्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी चंद्र मोहन सिंह नेगी, शिक्षिका लता अधिकारी, चित्रा पांडे, माया मेहरा, किरन बिष्ट, डाॅ. मंजू रावत सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad