रानीखेत के नरेश डोबरियाल ने अविरल नंदा रन फॉर चैरिटी 21 किमी हाफ मैराथन में दूसरा स्थान प्राप्त किया,आज आयोजित हुई थी स्पर्धा

ख़बर शेयर करें -

चमोली -देवाल के लोहाजंग में आज शुक्रवार एक मई को आयोजित हुई अविरल नंदा रन फॉर चैरिटी में 21 किमी हाफ मैराथन स्पर्धा में 1 घंटे 40 मिनट का समय लेकर रानीखेत के नरेश डोबरियाल ने अपने वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान

पूर्व सैन्य अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल रनर कलम सिंह बिष्ट की ओर से इस दौड़ स्पर्धा का आयोजन किया गया था। वंचित वर्गों की मदद के लिए आयोजित इस दौड़ में 10 लाख तक के पुरस्कार रखे गए थे। यह मैराथन 21 किमी, 10 किमी और 3 किमी फन रन श्रेणियों में आयोजित हुई जिसमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिमालयी क्षेत्रों के जरूरतमंद बच्चों को खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य के अवसर देना था। आयोजको के अनुसार यह आयोजन खेल टूरिज्म को बढ़ावा देने, स्थानीय रोजगार पैदा करने और पलायन कम करने में भी सहायक होगा। इधर , नरेश को दौड़ स्पर्धाओं में लगातार मिल रही सफलता से रानीखेत के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।खेल‌प्रेमियों व खिलाड़ियों ने नरेश डोबरियाल को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad