पटवारी परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने चार लोगों को किया गिरफ्तार, UKPSC के सेक्शन ऑफिसर (अति गोपन) संजीव चतुर्वेदी ने अपनी पत्नी के माध्यम से पेपर आउट कराया था
पटवारी/लेखपाल परीक्षा पेपर लीक होने के मामले की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने इसकों लेकर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटवारी लेखपाल भर्ती का पेपर लीक हुआ है। एसटीएफ ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

UKPSC ने परीक्षा का आयोजन कराया था। हरिद्वार के कनखल थाने में दर्ज हुआ मुकदमा। कुल 35 छात्रों ने परीक्षा पेपर खरीदा था। संजीव चतुर्वेदी से एसटीएफ ने साढ़े 22 लाख रुपए भी बरामद किए। UKPSC के सेक्शन ऑफिसर (अति गोपन) संजीव चतुर्वेदी ने अपनी पत्नी के माध्यम से पेपर आउट कराया था। गौरतलब है कि यूकेएसएसएससी के द्वारा जिस प्रकार से पेपर लीक मामले में सामने आने के बाद से युवाओं का भरोसा आयोग के ऊपर से उड़ गया था वहीं सरकार को भी युवा के द्वारा कई बार गहरा जा रहा था जिसको लेकर सीएम के द्वारा यूकेएसएसएससी से अन्य परीक्षाओं को कराने का जिम्मा लेकर यूकेपीएससी को सौंपा गया था जबकि राज्य में यूकेपीएससी अपनी परीक्षा कराने को लेकर काफी मुस्तैद रहता है लेकिन पेपर लीक मामले को लेकर यूकेपीएससी का भी नाम सामने आ गया है जहां आज के समय में बेरोजगारी की वजह से उत्तराखंड के कई युवा कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे होते हैं और जैसे ही पेपर देखकर खबरें सामने आती है सभी युवाओं का मनोबल अचानक ही टूट जाता है अब देखने वाली बात है कि इस मामले में आयोग क्या कार्रवाई करता है।



रानीखेत एनसीसी मैदान में जिला स्तरीय नाइन-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ; अल्मोड़ा स्टेडियम और स्नूकर इलेवन रहे विजयी
रानीखेत में धूमधाम से मनाया गया त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा