सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय रानीखेत में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ के अंतर्गत वाकाथन रैली निकाली गई

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत 27अक्टूबर 2026 -सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय रानीखेत में ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ के अंतर्गत एक भव्य वाकाथन रैली का आयोजन किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तत्वावधान में सीमांत मुख्यालय रानीखेत के महानिरीक्षक अमित कुमार के कुशल निर्देशन में निकाली गई यह रैली मुख्यालय के मुख्य द्वार से शुरू होकर गनियाद्योली बाजार और आसपास के प्रमुख इलाकों से गुजरी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत एनसीसी मैदान में जिला स्तरीय नाइन-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ; अल्मोड़ा स्टेडियम और स्नूकर इलेवन रहे विजयी

इस दौरान बल के अधिकारियों व जवानों ने हाथों में आकर्षक बैनर, पोस्टर और पम्पलेट लेकर स्थानीय नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया तथा सतर्कता व सत्यनिष्ठा से ओतप्रोत बुलंद नारों के माध्यम से दुकानदारों, व्यापारियों और आम जनता को भ्रष्टाचार के प्रति सतर्क रहने व दैनिक जीवन में ईमानदारी अपनाने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के लालकुर्ती कुमपुर बाजार में हुआ लंका दहन और रावण-अंगद संवाद का भव्य मंचन

कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक परीक्षित बेहेरा, द्वितीय कमान अधिकारी कुमार सुंदरम, अधिशासी अभियंता जसबीर सिंह और उप कमांडेंट अनिल कुमार जोशी सहित तमाम बलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने भी सराहते हुए देशहित में सत्यनिष्ठा की शपथ ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में धूमधाम से मनाया गया त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा
Ad Ad Ad