रानीखेत में अंडर 19 पुरुष जिला लीग क्रिकेट में पहले मैच में सर्विसेज क्लब अल्मोड़ा ने अल्मोड़ा फ़्रेंड्स क्लब को 10 रन से हराया, अरमान मैन आफ द मैच रहे
,
रानीखेत -क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की अंडर 19 जिला लीग के पहले मैच में अल्मोड़ा फ्रेंड्स क्लब ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्विसेज क्लब अल्मोड़ा की शुरुआत बहुत खराब रही मात्र 33 रन में 8 विकेट आउट हो गए।
जिसके बाद 9वें विकेट के लिए युग कांडपाल और विवेक आर्या ने 135 रन की साझेदारी की।
युग कांडपाल ने नाबाद 60 रन और विवेक आर्या 43 रन बनाए, और सर्विसेज क्लब की टीम 43.4 ओवर में 183 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ।
अल्मोड़ा फ़्रेंड्स क्लब के लिए इशांत तिवारी ने 4 विकेट और दिव्यांश एवम रुद्राक्ष कनवाल ने 2-2 विकेट लिए।
दूसरी पारी में 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहरा अल्मोड़ा फ़्रेंड्स क्लब 173 रन बनाकर 33.5 ओवरों में ऑल आउट हो गई ।
अल्मोड़ा फ़्रेंड्स क्लब के पीयूष कुमार ने नाबाद 49 रन, आरुष ने 38 और दिव्यांश ने अपनी टीम के लिए 29 रन की पारी खेली।
सर्विसेज क्लब के अरमान ने 4 विकेट और मुकेश भोज एवम लोकेश ने 2-2 लिये।
अरमान अली को शानदार गेंदबाज़ी के लिए मैन ऑफ़ दी मैच पुरस्कार दिया गया।
अंडर 19 जिला लीग का उद्घाटन पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष / सी डब्ल्यू सी मेम्बर करण माहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया।
इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा संरक्षक हिमांशु उपाध्याय, संजय मेहरा, अनिल गोयल, प्रभात माहरा, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, भूपेंद्र रावत, जयंत रौतेला, गोपाल देव, कुलदीप कुमार, हेमंत रौतेला, निखिल आर्या, दीपक मेहरा, जतीन जायाल, विनोद कांडपाल, कैलाश मेहरा, कमल भट्ट, राहुल नेगी आदि मौजूद रहे।
कल टूर्नामेंट का दूसरा मैच मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी एवं क्लब के आर सी रानीखेत के बीच खेला जाएगा।
आज के मैच के अंपायर राजेंद्र सिंह एवं जे पी सिंह रहे साथ में नवनीत स्कोरर की भूमिका में रहे।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए