स्वामी विवेकानन्द की 164वीं जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला रानीखेत ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन
रानीखेत -स्वामी विवेकानन्द की 164वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला रानीखेत के नेतृत्व में स्वदेशी स्कल्प दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, स्वदेशी भावना एवं शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साहिल बेलवाल ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोपाल उप्रेती तथा विशिष्ट अतिथि जगदीश बिष्ट एवं विमल भट्ट मौजूद रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानन्द के विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानन्द के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही और अंत में जिलाध्यक्ष साहिल बेलवाल ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर छावनी सभासद मोहन नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।
दौड़ में प्रथम दिनेश चद्र द्वितीय मानस पंत, तृतीय दिव्यांशु जोशी रहे जिनको नकद इनाम 5100 ,2100 व ,1100 धनराशि और ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए अन्य सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।






राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन