रानीखेत में हिंदू सम्मेलन में विश्व के कल्याण के लिए हिंदूओं को एकजुट होकर सर्वधर्म समभाव हेतु जाग्रत होने का आह्वान किया गया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -सकल सनातन हिन्दू समिति द्वारा शुक्रवार को पंचेश्वर महादेव मन्दिर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व के कल्याण के लिए हिंदूओं को एकजुट होकर सर्वधर्म समभाव के मार्ग को प्रशस्त करते हुए जाग्रत होने का आह्वान किया गया। सम्मेलन का‌ शुभारम्भ अतिथियों और संचालन समिति सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इससे पूर्व नगर में केमू स्टेशन से सदर बाजार, जरूरी बाजार होकर पंचेश्वर महादेव मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हिंदूवादी संगठनों, बीजेपी कार्यकर्ताओं और महिलाओं व स्कूली बच्चों ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग पर सुनखोला- बैना मोटर मार्ग का किया शिलान्यास

सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक कमल जीत , कथा वाचक चंद्र शेखर अधिकारी, और प्रोफेसर डॉ सरिता चौहान ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि
हिंदू धर्म अनादि काल से चलते आ रहा है हिंदू धर्म हमेशा वासुदेव कुटुंबकम पर विश्वास करता है और विश्व कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है। कई आक्रांताओं ने इसे छिन्न-भिन्न और नष्ट करने के प्रयास किए किंतु हिंदू धर्म की शक्ति के आगे कोई नहीं टिकने पाया। आज विश्व के कल्याण के लिए फिर से हिंदू को एकजुट होकर सर्वधर्म समभाव के मार्ग को प्रशस्त कर उठने की जरूरत है ताकि देश में भाईचारा बढ़ाने व सर्वधर्म समभाव के साथ आगे बढ़कर भारत को फिर से विश्व गुरु बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्तराखंड में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा: मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं और 12वीं की 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

सम्मेलन में धरमानन्द जोशी ,दीप पांडे, निकेत जोशी, रवि मोहन अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, रमेश बिष्ट,, रोहित शर्मा, धन सिंह रावत, दीपक करगेती, मोहन नेगी, दीप भगत, गिरीश भगत, चंदन भगत, विमल भट्ट, ललित मेहरा, उमेश पंत, रामेश्वर गोयल मीडिया प्रभारी, दर्शन बिष्ट, हर्ष वर्धन पंत, देवकी उपाध्याय, विमला रावत, तनुजा शाह, जानकी, माया नैनवाल, आरती भगत, रेखा आर्या, अनु सोनकर, पुष्पा तिवाड़ी, ललिता बिष्ट, सुनीता डाबर, आरती जलाल, निशा, रितिका, इंदु बलोनी, रेखा पांडे, आनंदी बिष्ट, जानकी जोशी, भारती जलाल, गीता बेलवाल, ललिता बिष्ट,आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में दिव्या डांस क्लासेस द्वारा बच्चों के लिए डांस और ड्राइंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन, डांडिया नाइट हुई रद्द
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad