रानीखेत में महिला सम्मान समारोह में श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
रानीखेत -नगर के शिव मंदिर सभागार में होली मिलन कार्यक्रम में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। पहले की तुलना में कहीं अधिक सशक्त तथा आत्मनिर्भर भी हो रही हैं।
प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा विमला रावत ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, लखपति दीदी आदि की जानकारी देते हुए महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में करीब 400 महिलाएं सम्मानित की गईं।
गुरुवार को शिवमंदिर धर्मशाला परिसर में आयोजित महिला सम्मान समारोह में बोलते हुए कैलाश पंत ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के उत्थान की दिशा में तमाम प्रभावी कदम उठा रही है। इसी का परिणाम है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन उन्नति की ओर अग्रसर है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री विमला रावत ने कहा कि नारी अब आत्मनिर्भर बन विभिन्न क्षेत्रों में राज्य व राष्ट्र की तरक्की में बड़ा योगदान दे रही हैं। समारोह में पूर्व कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष मोहन नेगी, दीप भगत, धन सिंह रावत, जगदीश अग्रवाल, प्रकाश पंत, मदन कुवार्बी, मदन असवाल, संजय पंत, चंदन भगत, गिरीश भगत, खजान जोशी, खजान पांडे, हंसा दत्त बवाड़ी, शोभा पंत, देवकी, रेखा आर्या, भारती जलाल, सुनीता डाबर, वीरांगना साह, मीना वर्मा, ललिता बिष्ट, माया नैनवाल, ब्रह्मकुमारी की सदस्य मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में दीप भगत , मोहन नेगी, जगदीश अग्रवाल धन सिंह रावत ने अपनी विचार रखे कार्यक्रम का संचालन विमला रावत ने किया।




सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए