रानीखेत में कुमाऊं टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ, कुमाऊं की आठ टीमें कर रही हैं प्रतिभाग
रानीखेत- कुमाऊं कप टेनिस चैम्पियनशिप 2026 का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन हुए मैचों में नैनी पीकस रेड, रानीखेत गुलदार वन,हल्द्वानी चैलेंजर्स ने बढ़त हासिल की।
पर्यटन नगरी रानीखेत के रानीखेत क्लब में शनिवार को प्रतिष्ठित टेनिस प्रतियोगिता 2026 शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रारंभ हो गई जिसका उद्घाटन केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार, ने किया जबकि संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात व केसीपीएल के निदेशक कश्मीरी लाल अग्रवाल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।इस टीम चैम्पियनशिप में नैनीताल से दो, रानीखेत से दो व रूद्रपुर, हल्द्वानी, रामनगर व चूनाखान से क्रमशः एक-एक टीम प्रतिभाग कर रही है।
प्रतियोगिता निदेशक सुमित गोयल ने बताया कि समस्त खिलाड़ी मौके पर पहुंच चुके हैं, एवं आयोजन से सम्बंधित समस्त व्यवस्थाएं पूर्व में ही की जा चुकी हैं। प्रतियोगिता के सचिव अरविंद साह व प्रबंधक गौरव पांडेय, द्वारा संयुक्त रूप से दी गई जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन रानीखेत गुलदार पर नैनी पीकस रेड ने 2-0 की बढ़त हासिल की, जबकि रानीखेत गुलदार वन ने नैनीताल ब्लू को लगातार दो मैचों में पराजित कर बढ़त प्राप्त की। हल्द्वानी चैलेंजर्स ने चूनाखान की टीम को 2-1 से पराजित किया। रूद्रपुर हिमालयंस व रामनगर टाइगर्स की टीम के मध्य मैच 1-1 से बराबरी पर है। बारिश के कारण निर्णायक मैच देर रात फ्लड लाइट में खेला जाएगा ।
इस अवसर पर उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन, देहरादून के वाइस प्रेसिडेंट देवेन्द्र सिंह रावत, ज्वाइंट सैकेट्री हेम कुमार पांडेय, एक्जीक्यूटिव मेंबर अमर जगाती तथा बी एम एस बिष्ट, सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक,एसबीआई, एस डी सती नयारा आदि उपस्थित रहे। टेनिस प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी।




सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए