रानीखेत में होटल रेस्टोरेंट्स एवं खान-पान की दुकानों में छापेमारी से कांग्रेस आक्रोशित, पूर्ति निरीक्षक को सुनाई खरी-खोटी
रानीखेत– कामर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच प्रशासन द्वारा शुक्रवार के दिन नगर में होटल रेस्टोरेंट्स एवं खान-पान की दुकानों में छापेमारी से कांग्रेस बेहद आक्रोशित हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं आज पूर्ति निरीक्षक से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां रानीखेत गैस एजेंसी तहसीलदार दीपिका आर्या और पूर्ति निरीक्षक दीपा पांडे से मुलाकात कर कामर्शियल सिलेंडरों के भारी अभाव के बीच नगर में होटल रेस्टोरेंट्स एवं खान-पान की दुकानों में छापेमारी किए जाने का विरोध किया। इस दौरान बीडीसी सदस्य दीपक करगेती ने पूर्ति निरीक्षक को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि छापेमारी की कार्रवाई खाद्य विभाग द्वारा सत्तापक्ष के इशारे पर की जा रही है और चुन-चुन कर व्यवसायियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा ऐसे परेशानी के समय में जब विभाग व प्रशासन को व्यवसायियों के साथ सहानुभूति का व्यवहार रखना चाहिए था इसके बरक्स छापेमारी कर प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही एफ आई आर की धमकी दी जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसे समय जब व्यवसायी कामर्शियल सिलेंडरों के अभाव में परेशान है तभी छापेमारी का क्या औचित्य है? जबकि पूर्ति विभाग आगे -पीछे ऐसी छापेमारी से बचता रहा है उन्होंने पूर्ति विभाग पर इस कार्रवाई के एवज में ‘लिफाफे’ मिलने का आरोप भी मढ़ा। शुक्रवार को हुई छापेमारी की कार्रवाई से आज व्यवसायी आक्रोशित नजर आए।
इस दौरान पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, पूर्व उपाध्यक्ष दीपक पंत, कांग्रेस कार्डिनेटर कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, गोपाल सिंह देव, विजय तिवारी, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए