राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में इंद्रमणि बडोनी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -लोक संस्कृति दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में इंद्रमणि बडोनी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।

अपनी संस्कृति को दर्शाते हुए छात्राओं द्वारा विभिन्न कुमाऊनी गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई।
संगीत शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी उप्रेती जोशी के निर्देशन पर छात्राओं द्वारा कुमाउनी गढ़वाली लोक नृत्य व नाटक का सुंदर मंचन किया। साथ ही स्थानीय व्यंजन मडुवे की रोटी, गहत के डुबके, भटृ की चुड़कानी, झुगंरे की खीर ,भट्ट की चटनी आलू के गुटके सहित कई व्यंजन बनाए गए।
छात्रा कुमारी रितिका मेहरा व लकी मेहरा द्वारा अपनी क्षेत्रीय भाषा के माध्यम से बहुत ही सुंदर
बडोनी जी के जीवन पर प्रेरणादायक विचारों को रखा गया तथा कविता के माध्यम से मेघा मेहरा और प्रियांशी अधिकारी द्वारा उनके व्यक्तित्व का वर्णन किया गया। संगीत शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी उप्रेती जोशी द्वारा गढ़वाली लोकगीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का संचालन छात्रा अध्यक्ष हर्षिता मेहरा द्वारा किया गया।
अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती विमला बिष्ट द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृति दिवस मातृ मनाने तक ही नहीं, बल्कि हमें महान प्रेरणादायक इंद्रमणि बडोनी के बलिदान को यूं ही व्यर्थ नहीं समझना चाहिए वे हमें कुछ करने की प्रेरणा दे गए हैं उसे हमें अपनी संस्कृति, अपने पहाड़ को बचाए रखने के लिए एक जुट होकर रहने की शक्ति का द्योतक समझना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad