पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में मनाया गया लोक संस्कृति दिवस
रानीखेत -पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के पुरोधा तथा उत्तराखंड सांस्कृतिक धरोहर व लोककलाओं के ज्ञाता इंद्रमणि बडोनी का जन्मदिन लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या और समस्त शिक्षिकाओं द्वारा इंद्रमणि बडोनी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती दीपा उपाध्याय द्वारा इंद्रमणि बडोनी का जीवन वृत्तांत बताया गया। शिक्षिका माया मेहरा द्वारा जौनसारी , किरन बिष्ट द्वारा कुमाऊनी तथा गरिमा सती द्वारा गढ़वाली गीत की प्रस्तुति दी गयी।
इस अवसर पर स्थानीय व्यंजनों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सिंगल तथा नींबू बनाया गया।शिक्षिकाओं और छात्राओं द्वारा पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका नेगी ने छात्राओं से अपनी संस्कृति को संरक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को उत्तराखंड के रहन- सहन, खान -पान,पहनावा एवं तीज -त्योहार की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मनीषा टम्टा तथा भावना जोशी द्वारा किया गया। सभी कार्यक्रम कुमाऊनी, गढ़वाली तथा जौनसारी भाषा में आयोजित किये गए। इस अवसर पर डॉ. मंजू रावत,अनीता कोठारी, रेनू जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक चंद्र मोहन नेगी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन