आर्मी पब्लिक स्कूल में अंतर्सदनीय वाॅलीवाल प्रतियोगिता:सीनियर बालक वर्ग में त्रिशूल सदन और बालिका वर्ग में नंदादेवी सदन ने जीते मुकाबले

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में अंतर्सदनीय वॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।वाॅलीवाल प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य कमलेश जोशी ने किया।
प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग का मुकाबला त्रिशूल सदन और नीलकंठ सदन के बीच हुआ जिसमें त्रिशूल सदन विजयी रहा।सीनियर बालिका वर्ग में नंदा देवी सदन और त्रिशूल सदन के बीच मुकाबला हुआ जिसमें नंदादेवी सदन विजयी रहा।
हरेला पर्व के उपलक्ष्य में एनसीसी कैडेट्स द्वारा विद्यालय में पौंधारोपण किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कमलेश जोशी,एन एस ओ भूपेंद्र परिहार,शारीरिक शिक्षक सैम स्मिथ, ब्रजेश जोशी,मनोज पांडे,जी एस बनकोटी सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम टाना–पन्याली में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने निजी खर्च से बनवाया सी.सी. मार्ग
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad