पूर्व एमएलसी स्व. बी०डी० शर्मा के प्रपौत्र एवं त्रिभुवन शर्मा के सुपुत्र कार्तिकेय शर्मा का सड़क दुर्घटना में निधन, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
रानीखेत -पूर्व एमएलसी स्वर्गीय बी०डी० शर्मा के प्रपौत्र एवं त्रिभुवन शर्मा के सुपुत्र कार्तिकेय शर्मा का सड़क दुर्घटना में हुआ आकस्मिक निधन पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। इस असमय हुई घटना से न केवल उनका परिवार, बल्कि समूचा क्षेत्र गहरे शोक में डूब गया है।
इस पर करन माहरा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीडब्ल्यूसी मेंबर) ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल शर्मा परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में एक उज्ज्वल भविष्य का यूं अचानक समाप्त हो जाना अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है।

इस दुःखद घटना पर कांग्रेस कार्यालय में एक शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
कार्तिकेय शर्मा के निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध और भावुक है। लोगों की आंखें नम हैं और शब्द मानो मौन हो गए हैं।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अगस्त लाल साह, पंकज जोशी, पंकज गुरुरानी, प्रदीप मेहरा, प्रमोद पाल, कुलदीप कुमार, सुनील कुमार, दीप उपाध्यक्ष, जयंत रौतेला, संदीप बंसल, रमेश पंत, विनीत चौरसिया, सोनू सिद्दीकी, भुवन आर्या, रुद्र माहरा, खुशाल मेहरा, इंदर नेगी, मनोज कोरंगा, दीपक सोंटियाल सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए