जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अन्तर्गत भवन सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अन्तर्गत भवन सूचीकरण एंव भवन गणना कार्य हेतु आज छावनी इंटरमीडिएट कॉलेज रानीखेत में प्रगणकों एंव प्रशिक्षकों का दिनांक 20 से 22 अप्रैल तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

प्रशिक्षण कार्यक्रम में छावनी परिषद की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रमा नेगी, स्कूल के प्रधानाचार्य भुवन पाडे, चार्ज अधिकारी रानीखेत छावनी राजेन्द्र पन्त, चार्ज अधिकारी नगर पालिका, चिलियानौला राजेश बुधानी, कम्प्यूटर प्रोगामर अकील अहमद, आदित्य सक्सेना, फील्ड ट्रेनर डा० प्रेम सागर एवं साहिल शर्मा सहित कुल 44 प्रगणक और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
बता दें,भवन सूचीकरण एंव भवन गणना का कार्य दिनांक 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक घर घर जाकर समयबद्ध तरीके से निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad