बीरशिवा स्कूल चौखुटिया में धूमधाम के साथ मनाया गया मदर्स डे

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत -बीरशिवा स्कूल चौखुटिया में मदर्स डे का आयोजन खूब धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर सभी माताओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही। माताओं के लिए कई प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं जैसे रैम्प वॉक, पासिंग द पार्सल, मेकिंग द पिरामिड और पिक द कप का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

विजेता माताओं को पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अकादमिक निदेशक श्रीमती प्रीति पांडे ने सभी माताओं को बधाइयां दीं और उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमृत कुमार शर्मा ने भी सभी माताओं को शुभकामनाएं दीं और उनके साहस और निपुणता की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधक तिलक राज तलवार, निरुपमा भट्ट तलवार, अध्यक्ष निरूपेंद्र तलवार उनकी धर्मपत्नी मुस्कान ने सभी माताओं को मदर्स डे के उपलक्ष्य पर शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad