विधायक माहरा ने चिकित्सा कार्य सेवार्थ अस्पताल को सौंपा वाहन,अस्पताल प्रशासन ने जताया आभार
रानीखेत :-क्षेत्रीय विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा ने आज यहां गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में विधायक निधि से चिकित्सकीय सेवा हेतु चिकित्सकों की सुविधार्थ बोलेरो वाहन चिकित्सालय प्रशासन को समर्पित की।
आज गोविंद सिहं माहरा चिकित्सालय में एक कार्यक्रम में चिकित्सालय प्रशासन को बोलेरो वाहन समर्पित करते हुए विधायक माहरा ने कहा कि इस तरह के वाहन की आवश्यकता चिकित्सालय प्रशासन लम्बे समय से महसूस कर रहा था ,क्योंकि चिकित्सकों को आए दिन दूरस्थ ग्रामीण अंचल में चिकित्सा शिविरों में जाना पड़ता है ,ऐसे में चिकित्सालय प्रशासन के पास अपना वाहन होने के बाद चिकित्सकीय सेवा के लिए चिकित्सकों को स-समय पहुंचने में मदद मिलेगी।
चिकित्सालय प्रशासन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.कमलेश कुमार पांडेय ने विधायक माहरा का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा.दीप प्रकाश पार्की, क्षेत्र प्रमुख ताडी़खेत हीरा रावत,नगर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश भट्ट, हेमंत मेहरा,दीप उपाध्याय,पंकज जोशी,पंकज गुर्रानी,हबीबअहमद,हिमांशु नैनवाल,विश्वविजय माहरा,यतीश रौतेला, कुलदीप कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं चिकित्सक मौजूद रहे।






भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर
बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण