मां दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक से निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा, गांधी चौक में हुई सामूहिक आरती
रानीखेत -शारदीय नवरात्र में नौ दिन तक यहां दुर्गा पूजा पंडाल गांधी चौक में मां दुर्गा के पूजा अनुष्ठान, आरती के बाद मंगलवार दशमी के दिन मां दुर्गा प्रतिमा की ढोल वादन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। स्कूली बच्चे भी शोभायात्रा में शामिल रहे। गांधी चौक में महिलाओं ने पारम्परिक झोड़ा भी किया।

मंगलवार को यहां मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति गांधी चौक के तत्वावधान में मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।इससे पूर्व पूजा पंडाल में महाआरती की गई। शोभा यात्रा में जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल व मिशन इंटर कॉलेज के बच्चे शामिल रहे।शोभायात्रा शिवमन्दिर मार्ग,जरूरी बाजार, रोडवेज स्टेशन,सदर बाजार होकर पुनः गांधी चौक पहुंची जहां मां की सामूहिक आरती की गई।
शोभायात्रा में मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजय कुमार बबली, कार्यकारी अध्यक्ष गौरव तिवारी, महासचिव नीरज तिवारी, नरेश अग्रवाल, भास्कर कपिल, गौरव भट्ट, मनोज अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, पं विजय पांडे, पं शेखर पंत,राजेन्द्र पंत, हर्षवर्धन पंत, आदि शामिल रहे।




मां दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक से निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा, गांधी चौक में हुई सामूहिक आरती
सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय में शारदीय नवरात्र पर नौ दिवसीय पूजा अनुष्ठान संपन्न