रानीखेत में अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन,जनरल बी.सी. जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ रही विजेता

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत द्वारा सेंटर कमांड क्लस्टर-6 स्तर की अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता शनिवार एवं रविवार को सेना के सोमनाथ ग्राउंड में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में जनरल बी.सी. जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़, आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत तथा आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क का परिचय देते हुए दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों का आनंद कराया।
नौ मई को विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने उद्घाटन मैच का शुभारंभ किया। वहीं दस मई को आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि केआरसी रानीखेत से लेफ्टिनेंट कर्नल गुरप्रीत सिंह रहे।
प्रतियोगिता के अंतर्गत लीग मैच नौ मई को प्रातः एवं सायंकाल तथा दस मई को प्रातः आयोजित किए गए। कड़े मुकाबलों के बाद जनरल बी.सी. जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ विजेता रही, जबकि आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। मनमोहन देव, सूरज कुमार , दीपक मेहरा, दीपक शाही एवम् रवि तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन


समापन अवसर पर प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सेम स्मिथ तथा भूपेंद्र परिहार सहित विद्यालय के शिक्षक हेम पंत, बृजेश जोशी,त्रिभुवन कांडपाल, देव सिंह बिष्ट, निभा सिंह, कमल पांडे एवं अन्य शिक्षक तथा एन.सी.सी. कैडेट उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad