रानीखेत में विश्व हिन्दू परिषद के जिला कार्यालय का उद्घाटन, परिषद से जुड़े कई नए सदस्य
रानीखेत – विश्व हिन्दू परिषद् के प्रांत संगठन मंत्री अजय जी द्वारा आज विश्व हिन्दू परिषद् जिला रानीखेत के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नए सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया ।

कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री द्वारा कई नये सदस्यों को पटका पहनाकर संगठन से जोड़ा गया और विश्व हिन्दू परिषद् की रीति नीति से सभी सदस्यों का परिचय कराया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद् रानीखेत जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पन्त ने रानीखेत में कार्यालय खुलने को संगठन की एक उपलब्धि बताते हुए कहा कि कार्यालय खुलने से विश्व हिन्दू परिषद् के सारे कार्यकम भविष्य में कार्यालय में ही होंगे।
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद् के भानू जोशी प्रांत कार्यालय प्रमुख विभाग संगठन मंत्री वेद प्रकाश जिलाध्यक्ष रानीखेत हर्षवर्धन पन्त रानीखेत नगर अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डेय, द्वाराहाट प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र नेगी, मनोज कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार अग्रवाल, नारायण बिष्ट, नवीन पन्त, पराशर तिवारी, दीपक भंडारी, मनमोहन मेहरा, अमित माहेश्वरी , के0 एस0 बिष्ट, कुलदीप जोशी, दीप पाण्डेय, विपिन कुमार भार्गव, बबिता कैड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।









सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए