रूट्स ‘एन होराइजन वेलफेयर सोसायटी ने एन एस एस विशेष शिविर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

ख़बर शेयर करें -



रानीखेत- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत द्वारा 20 मार्च से 26 मार्च 2026 तक सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का आयोजन इंटर कॉलेज, खिरखेत में किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस शिविर में रूट्स ‘एन होराइजन वेलफेयर सोसायटी ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सोसायटी की ओर से विजय बिष्ट, भारत जोशी और शिवांश तिवारी ने शिविर में सहभागिता करते हुए एन एस एस स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया।
इस अवसर पर भरत जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों और नागरिक शिष्टाचार (Civic Sense) के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन एन एस एस प्रभारी डॉ. सत्यमित्र सिंह, डॉ. बबीता कांडपाल एवं डॉ. रेखा भट्ट के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. पुष्पेश पांडे, प्राचार्य (पी जी कालेज, रानीखेत) एवं डॉ. निधि पांडे, विभागाध्यक्ष (अंग्रेज़ी विभाग) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने रूट्स ‘एन होराइजन वेलफेयर सोसायटी के युवा सदस्यों के प्रयासों और उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण की सराहना की तथा छात्रों को पर्यावरण शिक्षा और ग्रामीण उत्तराखंड के विकास के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष हर्षित रौतेला तथा सचिव गौरव तिवारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों को समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सोसायटी के अन्य पदाधिकारी मेघा जोशी, नेहा राणा बिष्ट, अंजली तिवारी और पूजा बिष्ट भी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर एनजीओ के अध्यक्ष विजय बिष्ट ने कहा कि रूट्स ‘एन होराइजन वेलफेयर सोसायटी भविष्य में भी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के छात्रों और शिक्षकों के साथ मिलकर विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और ग्रामीण उत्तराखंड के विकास में युवाओं की भागीदारी के संदेश के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad