रानीखेत शिवमन्दिर धर्मशाला में पांच अप्रैल को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि वात्सल्य मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार, 5 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिवमन्दिर धर्मशाला, रानीखेत में आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

शिविर में नवजात शिशु, बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच व परामर्श दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद प्रजापति तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि आर्या प्रजापति अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

आयोजकों के अनुसार, शिविर में हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी, स्त्री रोग, बांझपन, बच्चों के विकास से जुड़ी समस्याएं, नवजात शिशुओं की देखभाल सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही मरीजों को आवश्यक जांच, परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

संस्थान ने आमजन से अपील की है कि वे इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad