रानीखेत नगर के रिहायशी इलाकों में व्याप्त गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर नागरिकों ने जे. एम. को दिया ज्ञापन
रानीखेत-नगर के रिहायशी इलाकों में व्याप्त गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर नागरिकों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वन विभाग को गुलदार प्रभावित इलाकों में पिंजरा लगाने हेतु निर्देशित करने की मांग की गई।
संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि नगर क्षेत्र, विशेषकर मुख्य बाजार एवं आसपास के रिहायशी इलाकों मसलन बद्रीव्यू,जरूरी बाजार,सुदामापुरी,राजपुर,सरना गार्डन,केमू स्टेशन,सेवा सदन,स्प्रींग फील्ड और रानीखेत बाजार से लगे मोहल्लों में पिछले कुछ समय से प्रतिदिन शाम के समय गुलदार के दिखाई देने की घटनाएँ लगातार हुई हैं। यह कोई एक-दो दिन की बात नहीं है, बल्कि नियमित रूप से हो रही स्थिति है, जिससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं एवं बच्चों में भय और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब तक न तो पिंजरा लगाया गया है और न ही प्रभावी गश्त अथवा ठोस कार्रवाई स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। आमजन में यह आशंका व्याप्त है कि कहीं प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना की प्रतीक्षा तो नहीं कर रहा है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग, विशेषकर वन विभाग एवं कैंट प्रशासन को निर्देशित किया जाए कि—प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पिंजरा लगाया जाए।वन विभाग द्वारा नियमित एवं सघन गश्त सुनिश्चित की जाए।आवश्यकतानुसार चेतावनी सूचना एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएऔर नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए और कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।अतः जनहित में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व व्यापार उपाध्यक्ष नेहा साह माहरा, कुलदीप कुमार, पूर्व व्यापार मंडल उप संचिव विनीत चौरसिया, सोनू सिद्दीकी, अभिषेक काण्डपाल, छात्र संघ अध्यक्ष हर्षित रौतेला, उपाध्यक्ष पारस खत्री, सचिव गौरव तिवारी, उप सचिव प्रियांशु चंद्र, पंकज गुरुरानी, प्रदीप रावत, अनिल कुमार, मीना देवी, कैलाश चंद्र, नीता बिष्ट, गीता देवी आदि शहरवासी थे।


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए