गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, से मनाया गया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, प्रेम एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर स्नेह, भावनाओं और उत्साह से भर उठा। मातृ दिवस मां के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और ममता को सम्मान देने का पर्व है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नाटक, कविताओं, गीतों एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से माताओं के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने मां के महत्व, उनके त्याग एवं जीवन में उनकी अनमोल भूमिका को बड़े ही भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा तथा प्रधानाचार्या सुश्री रितिका कांडपाल ने अपने संबोधन में कहा कि मां हमारे जीवन की प्रथम गुरु होती हैं, जिनके संस्कार और मार्गदर्शन से हमारा व्यक्तित्व निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि हमें सदैव अपनी माता का सम्मान करना चाहिए तथा उनके प्रेम और त्याग के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए।कोऑर्डिनेटर श्रीमती रेखा जोशी, अध्यापिका श्रीमती हेमलता खाती, सुश्री दिव्या गड़िया ने विद्यार्थियों को मातृ दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि मां का स्थान हमारे जीवन में सर्वोच्च होता है और हमें हमेशा उनका आदर एवं सम्मान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर रमा माहरा, प्रधानाचार्या रितिका काण्डपाल, ममता नेगी, राशी नेगी, चीफ़ सेक्रेटरी कल्पना नेगी, कोऑर्डिनेटर वीना नेगी, रेखा जोशी, पुष्पा बिष्ट सहित समस्त शिक्षकों ने सहभागिता कर विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad