छावनी इंटर कॉलेज रानीखेत के एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल विजय दिवस पर निकाली रैली, शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रानीखेत-छावनी परिषद के शताब्दी समारोह 2026के अंतर्गत छावनी इंटर कॉलेज के एन सी सी कैडेट्स व छात्र- छात्राओं द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक स्थल तक रैली निकाली। स्मारक स्थल पर वीर अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके उपरांत छात्र- छात्राओं द्वारा वीर शहीदों के समर्पण, त्याग और बलिदान को याद किया। कुमाऊं रेजिमेंट के लांस नायक प्रशांत मेहरा ने अपने उदबोधन में छात्र -छात्राओं को देश प्रेम की प्रेरणा दी।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ भुवन चंद्र पांडे, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती विनीता लोहनी, श्रीमती मंजू पुजारी, ललित प्रसाद, नरेंद्र बिष्ट,बालम सिंह उपस्थित रहे।





ADVERTISEMENTS


छावनी इंटर कॉलेज रानीखेत के एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल विजय दिवस पर निकाली रैली, शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
सल्ट के बांगीधार में शिक्षिका ने छात्रों के बाद काटने के साथ ही ड्रेस ब्लेड से फाड़ डाली, अभिभावकों ने किया हंगामा, एसडीएम ने जांच समिति गठित की