सीबीएसई क्लस्टर XIX एथलेटिक्स मीट में एपीएस रानीखेत की तनुजा माहरा का शानदार प्रदर्शन,सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत, 26 जुलाई। आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत की होनहार छात्रा तनुजा माहरा ने सीबीएसई क्लस्टर XIX एथलेटिक्स मीट–2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर विद्यालय, रानीखेत तथा उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।

यह प्रतियोगिता 23 से 25 जुलाई 2026 तक रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल, मवाना (मेरठ) में आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। तनुजा ने अपने शानदार प्रदर्शन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए दोनों स्पर्धाओं में पदक अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें 👉  नीट पेपर लीक के कारण आत्महत्या को मजबूर हुए छात्रों की स्मृति में रानीखेत कांग्रेस का कैंडल मार्च

इस शानदार उपलब्धि के आधार पर तनुजा माहरा का चयन आगामी सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो पटियाला में आयोजित होगी। अब वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी इंटर कॉलेज रानीखेत के एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल विजय दिवस पर निकाली रैली, शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इस स्वर्णिम सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने तनुजा को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। शारीरिक शिक्षा शिक्षक सैम स्मिथ एवं भूपेन्द्र सिंह परिहार ने भी तनुजा की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी इंटर कॉलेज रानीखेत के एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल विजय दिवस पर निकाली रैली, शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने तनुजा महारा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह सीबीएसई नेशनल्स, पटियाला में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad