आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में कारगिल विजय दिवस पर विविध कार्यक्रमों हुए आयोजित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -आर्मी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों के अदम्य साहस, बलिदान एवं राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं एनसीसी कैडेटों द्वारा देशभक्ति गीत, कविताएँ, प्रेरणादायक भाषण तथा कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के शौर्य का स्मरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी इंटर कॉलेज रानीखेत के एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल विजय दिवस पर निकाली रैली, शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए हिंदी निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने लेखन एवं कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से कारगिल के अमर शहीदों के प्रति श्रद्धा एवं राष्ट्रप्रेम व्यक्त किया।

सायंकाल विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने गांधी चौक से विजय चौक, रानीखेत तक भव्य कैंडल मार्च निकाला। हाथों में तिरंगा और मोमबत्तियाँ लिए प्रतिभागियों ने अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीबीएसई क्लस्टर XIX एथलेटिक्स मीट में एपीएस रानीखेत की तनुजा माहरा का शानदार प्रदर्शन,सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

इस अवसर पर विद्यालय के हेमचंद पंत, बृजेश जोशी, त्रिभुवन कांडपाल, कमल पाण्डे, सैम स्मिथ, डी सी पाठक, श्रीमती किरन जोशी,श्रीमती गरिमा भंडारी, श्रीमती दर्शना शाह, श्रीमती लक्ष्मी नेगी, एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट देव सिंह बिष्ट एवं भूपेंद्र परिहार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नीट पेपर लीक के कारण आत्महत्या को मजबूर हुए छात्रों की स्मृति में रानीखेत कांग्रेस का कैंडल मार्च

कार्यक्रम का समापन शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर तथा राष्ट्र की रक्षा, सेवा एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कारगिल के अमर वीरों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad