उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर ताड़ीखेत के नीरज और सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के लक्ष्य ने प्रदेश मेरिट सूची में बनाया स्थान
रानीखेत-उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में विकासखंड ताड़ीखेत के दो मेधावी छात्रों ने प्रदेश मेरिट सूची में स्थान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ताड़ीखेत के छात्र नीरज पपनै ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश मेरिट सूची में 17वां स्थान हासिल किया। वहीं सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के छात्र लक्ष्य सिंह रावत ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 25वां स्थान प्राप्त किया।
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय, परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और क्षेत्र के लोगों ने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ताडीखेत विद्यालय प्रधानाचार्य उमेश चंद्र डंगवाल व गनियाद्योली के प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे सहित शिक्षकों ने इसे बच्चों की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया। नीरज ने बताया कि उनका सपना इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है। वहीं लक्ष्य ने भी भविष्य में इंजीनियर बनने की इच्छा जताई।


ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन