एन यू जे(आई)ने रानीखेत नगर में मीडिया सेंटर खोलने के लिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
रानीखेत– नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखंड की रानीखेत जिला इकाई ने विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर रानीखेत में मीडिया सेंटर खोलने की मांग की है।
नेशनल यूनियन आ जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखंड के रानीखेत जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में पत्रकारों ने विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में विकास और व्यवसाय के क्षेत्र में रानीखेत की निरंतर हो रही अवनति का जिक्र किया गया है; साथ ही रानीखेत नगर क्षेत्र में मीडिया सेंटर स्थापित किए जाने की मांग की गई है। कहा गया कि मीडिया सेंटर खुलने से पत्रकारों को सरकार की जनहितकारी योजना और विकास कार्यों संबधी सूचनाएं मिलने में आसानी होगी वहीं पत्रकार भी जन समस्याओं को इस माध्यम से सरकार के नुमाइंदों तक पहुंचा सकेंगे।
ज्ञापन देने वालों में पत्रकारों में जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट सहित गोपाल नाथ गोस्वामी, संदीप पाठक शामिल रहे।




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन