समाजसेवी सतीश चन्द्र पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ निर्धन गंगा बहादुर का किया अंतिम संस्कार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -एक बार फिर जनसेवा समिति ने मानवता की मिसाल पेश की है। नगर के नन्दा देवी मंदिर के पास किराए के घर में रह रहे निर्धन गंगा बहादुर (43)का आज समिति के सतीश चन्द्र पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान

यहां नंदा देवी मंदिर के निकट अपने परिवार के साथ रह रहे गंगा बहादुर पांच-छह दिन से अस्वस्थ थे।सीने में तेज दर्द के बाद उनकी कमरे में ही मौत हो गई।सतीश चन्द्र पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ मुक्ति धाम में हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया।बता दें कि सतीश चन्द्र पाण्डेय पिछले 25वर्षों से अपनी टीम के साथ गरीब, लावारिस, निर्धन व्यक्तियों का अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं।वे रानीखेत सहित आस-पास के 25गांवों को दाह संस्कार हेतु निःशुल्क बांस भी उपलब्ध कराते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad