नेहरू ने औद्योगिक विकास की नींव रखी,आधुनिक भारत के निर्माता थे नेहरूःकांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत:भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं० जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयंती के उपलक्ष्य में विधायक निवास स्प्रिंग फील्ड रानीखेत में जिला/ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प.जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा गया कि भारत में औद्योगिक विकास की नींव रखने का श्रेय पं.नेहरू को जाता है।
जिलाध्यक्ष महेश आर्या की अध्यक्षता और नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट के संचालन में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने नेहरू के जीवन व उनकी आधुनिक सोच पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी और देश के औद्योगिक विकास को दिशा दी।उन्होंने भाजपा पर जवाहर लाल नेहरू को बदनाम करने का आरोप लगाया। कहा कि नेहरू ने नवरत्न कंपनियों को बनाने का काम किया वहीँ भाजपा में सारी कंपनियां बेचने का काम किया है।
कार्यक्रम में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत रौतेल एवं अम्बादत्त पंत, विश्व विजय माहरा, हेमंत मेहरा, वसीम कुरेशी, अगस्त लाल साह, रघु दत्त शर्मा, प्रमोद पाल, कुलदीप कुमार, सोनू आर्या, मोहित राजोरिया, रवि मेहरा, चंदन बिष्ट, सोनू सिद्दकी, मोहन चंद्र पांडे, किशन आर्या, जीतू जयाल, संदीप बंसल, विजय तिवारी, इंदर जीत सिंह नेगी, दर्शन देव, रमेश मसीह ,हितेश वर्मा, रुद्र माहरा आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौंजखान- भिकियासैंण मार्ग में दर्दनाक हादसा,बाइक सवार युवक की मौत,एक घायल