लोक गायक स्व. हीरा सिंह राणा की स्मृति में मानिला में नवनिर्मित संग्रहालय का हुआ विधिवत लोकार्पण

ख़बर शेयर करें -

मानिला (अल्मोड़ा): उत्तराखंड के लोक संगीत के पुरोधा और सुप्रसिद्ध लोक कलाकार स्व. श्री हीरा सिंह राणा की विरासत को सहेजने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। सल्ट विधानसभा के अंतर्गत मानिला में उनकी स्मृति में नवनिर्मित संग्रहालय का विधिवत लोकार्पण विधायक महेश जीना द्वारा किया गया।

यह संग्रहालय न केवल स्व. राणा के जीवन और उनके संगीत को समर्पित होगा, बल्कि क्षेत्र की कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

इस संग्रहालय का निर्माण कुल रु. 55.21 लाख की लागत से किया गया है जिसका उद्देश्य भावी पीढ़ियों को उत्तराखंड की लोक संस्कृति और हीरा सिंह राणा के अमूल्य योगदान से परिचित कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

लोकार्पण समारोह के अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें मनमोहन बंगारी सदस्य, जिला पंचायत, श्रीमती भगवती तिवारी मंडल अध्यक्ष भाजपा, सुजीत चौधरी मंडल अध्यक्ष, सल्ट, नरेंद्र भंडारी , देवीदत्त शर्मा , कुंदन बिष्ट , अर्जुन सिंह मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा, जगत जी, रमेश लखचौरा एवं अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

ध्यातव्य है उत्तराखंड के ‘कुमाऊँनी कोहिनूर’ कहे जाने वाले हीरा सिंह राणा ने अपने गीतों के माध्यम से पहाड़ की पीड़ा, संस्कृति और प्रेम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। मानिला में बना यह संग्रहालय उनके चाहने वालों और लोक संस्कृति के शोधकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा पुंज साबित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad