रानीखेत में नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक से निवर्तमान व्यापार मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– नवनियुक्त सीओ पुलिस भावना कैंथोला से आज रानीखेत के निवर्तमान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की तथा उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए विशेष रूप से ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। उन्होंने बाजार क्षेत्र में बेतरतीब खड़े वाहनों, जाम की स्थिति और तेज गति से वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

सीओ पुलिस भावना कैंथोला ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

मिलने वालों में निवर्तमान व्यापार मंडल पदाधिकारी – महिला उपाध्यक्ष नेहा साह माहरा, महासचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, उप-सचिव विनीत चौरसिया, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी रहे।