भाजपा वरिष्ठ नेता और आगामी विधानसभा चुनाव में संभावित दावेदार दीप पांडे ने भिकियासैंण क्षेत्र में किया सघन जनसंपर्क

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और आगामी विधानसभा चुनाव में संभावित दावेदार माने जा रहे दीप पांडे ने भिकियासैंण क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया।

रानीखेत विधानसभा की भिकियासैंण तहसील में सघन भ्रमण के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कहा कि भाजपा की सांगठनिक मजबूती ही उसकी जीत का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की और अधिक मजबूती पर बल दिया। जिससे भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को आगे रखकर प्रदेश को निरन्तर विकास की ओर ले जा रहे हैं।आने वाले पांच साल विकास की दृष्टि से अहम है। इसलिए भाजपा का सत्तासीन रहना जरूरी है।
उन्होंने भिकियासैंण बाजार में भी जनसंपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।कहा कि जनोन्मुखी सरकार हर गांव तक विकास योजनाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।इस दौरान आने स्थानों पर वरिष्ठ नेता दीप पांडे का स्वागत हुआ।उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश घुघत्याल सहित अनेक कार्यकर्ता रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad