राजकीय शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई ताड़ीखेत के बैनर पर कल सोमवार को शिक्षक-शिक्षिकाएं करेंगे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, ताड़ीखेत में धरना-प्रदर्शन एवं विरोध रैली

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत- राजकीय शिक्षक संघ प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 18 अगस्त से ताड़ीखेत ब्लॉक में विद्यालय स्तर पर चाॅक-डाउन एवं कार्य बहिष्कार आंदोलन जारी है।इस क्रम में राजकीय शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई ताड़ीखेत के बैनर पर सोमवार 25अगस्त को शिक्षक-शिक्षिकाएं धरना-प्रदर्शन एवं विरोध रैली करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित

राजकीय शिक्षक संघ, ताड़ीखेत ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया कि शिक्षक शिक्षिकाओं का आंदोलन अपने अधिकारों एवं आत्मसम्मान की रक्षा हेतु निरंतर जारी है।इसी क्रम में ब्लॉक इकाई ताड़ीखेत द्वारा दिनांक 25 अगस्त 2025 (सोमवार) को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, ताड़ीखेत में धरना-प्रदर्शन एवं विरोध रैली आयोजित की जा रही है।25 विद्यालयों के लगभग 270 शिक्षक-शिक्षिकाएं हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad