पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने रानीखेत में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी
रानीखेत –भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रानीखेत कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी पार्क में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल स्व० भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गई ।
वक्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी को आधुनिक भारत का स्वप्नदृष्टा बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने का कार्य किया। उनकी दूरदर्शी सोच, युवाओं पर विश्वास, तकनीकी क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने तथा भारत को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास आज भी देश के लिए प्रेरणा हैं।
वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि देश के युवाओं की आशा, किसानों की आवाज और भारत के भविष्य के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा। उनका सरल व्यक्तित्व, सौम्य व्यवहार और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिय
कार्यक्रम में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, अगस्त लाल साह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, प्रमोद पाल, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, हेमंत बिष्ट, पंकज गुरुरानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय व विजय तिवारी, रुद्र माहरा, नवीन चंद्र नैनवाल, सुरेन्द्र पवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए