आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में शिक्षकों ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी सी खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर घोषित राजकीय शोक के चलते आज आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में अवकाश रहा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी अनुशासन, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन में सैनिक मूल्यों और जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सभा के अंत में सभी उपस्थित जनों ने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad