राजकीय इंटर कॉलेज शेर में भारतीय भाषा समर कैंप सम्पन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया भारतीय भाषा, परंपरा, संस्कृति, पारंपरिक खेल का ज्ञान
रानीखेत – 27 मई 2026 से 02 जून 2026 तक राजकीय इंटर कॉलेज शेर में भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया गया। एक सप्ताह तक चले इस समर कैंप कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भारतीय भाषा, परंपरा, संस्कृति, पारंपरिक खेल आदि का ज्ञान प्रदान किया गया। साथ ही स्थानीय कला, संस्कृति, पारंपरिक खान-पान एवं ऐपण की विभिन्न बारीकियों की जानकारी भी प्रदान की गई।
प्रतिभागियों द्वारा पारंपरिक भोजन—भट के डुबके, चुटकाणी, पिसी लूण, बड़े, भांग एवं तिल की चटनी, बेड़ू रोटी, लेसू रोटी आदि का स्टॉल लगाया गया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ललित कुमार प्रवक्ता हिंदी, सहायक नोडल अधिकारी भुवन चन्द्र स०अ० के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। रिसोर्स पर्सन के रूप में वीरेन्द्र कुमार प्रवक्ता अंग्रेजी, श्रीमती सीमा तिवारी संगीत विशेषज्ञ, डॉ० विजेन्द्र सिंह भाषा विशेषज्ञ आदि तथा वर्चुअल माध्यम से असमी भाषा विशेषज्ञ अरविंद सैकिया (गोलाघाट, असम) उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक चन्द्र बिष्ट द्वारा प्रतिभागियों को संगीत के माध्यम से असमी देशभक्ति गीत सिखाया गया तथा सभी रिसोर्स पर्सन एवं अध्यापकों का धन्यवाद ज्ञापित कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शंकर बिष्ट, नरेन्द्र सिंह, हितेश कपिल, बसंती देवी आदि उपस्थित रहे।





सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए